Translate

Search This Blog

Monday, February 21, 2022

માનસ સમાધાન - 892

 રામ કથા - 892

માનસ સમાધાન

લોનાવાલા, મહારાષ્ટ્ર

શનિવાર, ૧૯/0૨/૨૦૨૨ થી રવિવાર, ૨૭/0૨/૨0૨૨

મુખ્ય ચોપાઈ

समाधानु  करि  सो  सबही  का। 

गयउ  जहाँ  दिनकर  कुल  टीका॥

समाधान  तब  भा  यह  जाने। 

भरतु  कहे  महुँ  साधु  सयाने॥

 

 

 1

Saturday, 19/02/2022


-----------

 

समाधानु  करि  सो  सबही  का।  गयउ  जहाँ  दिनकर  कुल  टीका॥

राम  सुमंत्रहि  आवत  देखा।  आदरु  कीन्ह  पिता  सम  लेखा॥3॥

 

सब  लोगों  का  समाधान  करके  (किसी  तरह  समझा-बुझाकर)  सुमंत्र  वहाँ  गए,  जहाँ  सूर्यकुल  के  तिलक  श्री  रामचन्द्रजी  थे।  श्री  रामचन्द्रजी  ने  सुमंत्र  को  आते  देखा  तो  पिता  के  समान  समझकर  उनका  आदर  किया॥3॥ 

 

समाधान  तब  भा  यह  जाने।  भरतु  कहे  महुँ  साधु  सयाने॥

लखन  लखेउ  प्रभु  हृदयँ  खभारू।  कहत  समय  सम  नीति  बिचारू॥3॥

 

तब  यह  जानकर  समाधान  हो  गया  कि  भरत  साधु  और  सयाने  हैं  तथा  मेरे  कहने  में  (आज्ञाकारी)  हैं।  लक्ष्मणजी  ने  देखा  कि  प्रभु  श्री  रामजी  के  हृदय  में  चिंता  है  तो  वे  समय  के  अनुसार  अपना  नीतियुक्त  विचार  कहने  लगे-॥3॥

 

2

Sunday, 20/02/2022

समस्या के प्रकार और जब समस्या आती हैं तब हमारी भक्ति कुंठित क्यों आती है?

समस्या से पहले समाधान आता हि हैं।

कालग्रस्त समस्या, स्वाभाव से समस्या, गुण के कारण समस्या हैं।

प्यास से पहले पानि की व्यवस्था परम करता हि हैं।

वृक्ष के उपर बैठा हुआ समाधान तो जग जननी जानकी भी नहीं देख शकती हैं। समाधान नजदिक हि होता हैं, बहुत दूर शोधनेकी आवश्यकता हि नहीं हैं।

मानस का आरंभ संशय हैं जो सबसे बडा प्रश्न हैं, मध्य समाधान हैं – अयोध्याकांड में तीन बार समाधान आता हैं - अंत कोई परम की शरणागती हैं।

भय और मोह से मुक्त कौन हैं?

राम कथा परम विलास हैं। कृष्ण की सुंदर चाल, विश्वको संमोहित करनेबाला स्मित और उसका समग्र विश्व को प्रेम परम विलास हैं।

प्रेम जींदगीके लिये अतिशय जरुरी हैं।

मोह और प्रेम में थोडा सा फर्क हैं जो हम समज नहीं शकते हैं।

अपने स्वभाव पर विजय पाना मुश्किल हैं।

यमुनाष्टक का पाठ करनेसे हमारा स्वभाव नहीं बदलता हैं लेकिन सामनेवाला हमारे स्वभाव को कबुल कर लेता हैं।

सुख का साधन क्या हैं?

सुख का साधन दुःख हैं।

कुंता सदा दुःख मागती हैं जो सुख पानेका साधन हैं। और ऐसा सुख मिलनेके बाद सुख दुःख की सापेक्ष्ता मिट जाती हैं।

अहंकार बंधन हैं जिसके कारण हि गंगा शिव की जटामें बंधित हो जाती हैं। गंगा का अहंकार मिटानेके लिये शिव गंगाको अपनी जटामें बंधित कर देते हैं।

 

पूँछेहु रघुपति कथा प्रसंगा। सकल लोक जग पावनि गंगा॥

तुम्ह रघुबीर चरन अनुरागी। कीन्हिहु प्रस्न जगत हित लागी॥4॥

 

जो तुमने श्री रघुनाथजी की कथा का प्रसंग पूछा है, जो कथा समस्त लोकों के लिए जगत को पवित्र करने वाली गंगाजी के समान है। तुमने जगत के कल्याण के लिए ही प्रश्न पूछे हैं। तुम श्री रघुनाथजी के चरणों में प्रेम रखने वाली हो॥4॥

कटु बानी सुनकर गंगा – भक्ति चली जाती हैं।

जब भजनानंदी अप्रिय बोलता हैं यब भक्ति चली जाती हैं। प्रेम में – भक्ति में कोई खुलासा नहीं जोता हैं, प्रेम – भक्तिका कोई बंधारण नहीं हैं।, प्रेम शिखनेके लिये कथा के सिवा ओर कोई शिक्षण संस्था नहीं हैं।

राम, राम कृपा और राम कथा हि समस्या के साधन हैं। राम, राम कृपा और राम कथा एक हि हैं।

राम, राम कथा और राम कृपा बुद्ध पुरुष हि हैं।

હું કશું નથી જાણતો એ જ સૌથી મોટું જ્ઞાન છે.

मानस में जो समस्या आती हैं वह वैश्विक समस्या हैं।

 

रामकथा सुंदर कर तारी। संसय बिहग उड़ावनिहारी॥

रामकथा कलि बिटप कुठारी। सादर सुनु गिरिराजकुमारी॥1॥

 

श्री रामचन्द्रजी की कथा हाथ की सुंदर ताली है, जो संदेह रूपी पक्षियों को उड़ा देती है। फिर रामकथा कलियुग रूपी वृक्ष को काटने के लिए कुल्हाड़ी है। हे गिरिराजकुमारी! तुम इसे आदरपूर्वक सुनो॥1॥

विलास समुहमें भोगा जाता हैं।

संशय सबसे बडी समस्या हैं।

 

नाथ एक संसउ बड़ मोरें। करगत बेदतत्त्व सबु तोरें॥

कहत सो मोहि लागत भय लाजा। जौं न कहउँ बड़ होइ अकाजा॥4॥

 

हे नाथ! मेरे मन में एक बड़ा संदेह है, वेदों का तत्त्व सब आपकी मुट्ठी में है (अर्थात्‌ आप ही वेद का तत्त्व जानने वाले होने के कारण मेरा संदेह निवारण कर सकते हैं) पर उस संदेह को कहते मुझे भय और लाज आती है (भय इसलिए कि कहीं आप यह न समझें कि मेरी परीक्षा ले रहा है, लाज इसलिए कि इतनी आयु बीत गई, अब तक ज्ञान न हुआ) और यदि नहीं कहता तो बड़ी हानि होती है (क्योंकि अज्ञानी बना रहता हूँ)॥4॥

शंकर का महामंत्र राम हैं। राम महा मंत्र हैं।

 

महामंत्र जोइ जपत महेसू। कासीं मुकुति हेतु उपदेसू॥

महिमा जासु जान गनराऊ। प्रथम पूजिअत नाम प्रभाऊ॥2॥

 

जो महामंत्र है, जिसे महेश्वर श्री शिवजी जपते हैं और उनके द्वारा जिसका उपदेश काशी में मुक्ति का कारण है तथा जिसकी महिमा को गणेशजी जानते हैं, जो इस 'राम' नाम के प्रभाव से ही सबसे पहले पूजे जाते हैं॥2॥

 

सती के मन में संशय आने से मानस में राम कथा का आरंभ होता हैं।

जब विश्वास आयेगा तब हि संशय दूर होता हैं।

बहुत काल तक सतसंग करने से बाद हि संशय दूर होता हैं।

कभी कभी  स्वयं अनुभव करनेके बाद संशय दूर होता हैं, संशय पतन के लिये भी होता हैं, संशय विश्व मंगल के लिये भी होता हैं।

साधु हि समाधान हैं।

धरती को भी समस्या आती हैं जिसका समाधान ब्रह्मा देते हैं।

दशरथ की समस्या विश्वामित्र हैं जिसका समाधान गुरु वशीष्ट देते हैं।

अहल्या की समस्या स्वयं राम करते हैं।

धनुष्यभंग के समस्या का समाधान लक्ष्मण करता हैं।

परशुराम की समस्या का समाधान स्वयं राम करते हैं।

राम नाम अजन्मा हैं, राम नाम पुरातन, सनातन, नित्य, शास्वत हैं।

दुष्ट का संग करनेसे बुद्धि शापित होती हैं, दुष्ट का अन्न खानेसे बुद्धि शापित होती हैं, दूसरोके लिये दुष्ट भावना करनेसे बुद्धि शापित होती हैं, ऐसी शापित बुद्धि राम नाम से उद्धारीत होती हैं।

 

3

Monday, 21/02/2022

द्वंद का समाधन कैसे खोजे?

समाधान तुरंत भी मिल शकता हैं, कई समाधान के लिये अनेक वर्ष चाहिये, कई समाधान अनेक जन्मो के बाद मिलता हैं।

समाधान के सगोत्री शब्द

समाधान में सम + आधान हैं। सम का अर्थ सब में सम रहना हैं, आधान का अर्थ गर्भ स्थान हैं। समाधान के लिये दो व्यक्ति को सम रहकर गर्भ का आधान करना पडता हैं। गर्भ पकने में देर लगती हैं।

बहुत समय तक सतसंग करनेसे गुरु और आश्रित को गर्भ का आधान होता हैं और समय पर वह गर्भ पकता है।

सतसंग से प्राप्त शीतल विवेकसे द्वंद दूर होता हैं।

वैराग्य साधु का विलास हैं। मानस के सात सोपान ७ स्टार हैं।

 

 

 

 

4

Tuesday, 22/02/2022

 

वेदांत के अनुसार समाधान का अर्थ ध्यान, तन्मयता, एकाग्रता होता हैं। समाधि भी समाधान का अर्थ हैं।

कृतकृत्यभाव भी समाधान का अर्थ हैं।

प्रेम मार्ग में – भक्ति मार्ग में ९ लक्षण समाधान तक पहुंचेने के लिये बताया हैं।

ज्ञान मार्ग में ध्यान समाधान का अर्थ हैं। ज्ञान मार्ग दुर्गम हैं। ज्ञान मार्ग में चर्चा बहुत होती हैं और मंझिल पहुंचना रह जाता हैं।

भक्ति मार्ग – प्रेम मार्ग का समाधान तृप्ति हैं, डकार हैं। प्रेम मार्ग में भरत के जीवन में आये हुए विघ्न आनेका खतरा हैं। अनुसंधान राहित्य – भक्ति मार्गमें अनुसंधान नहीं तुटना चाहिये। ज्ञान मार्ग की समाधि में संविधान हैं, प्रेम मार्ग में कोई संविधान नहीं हैं। परम का उच्चारण करनेसे प्रेम मार्ग में समाधान मिलता हैं। प्रमाद, भोग लालसा प्रेम मार्ग के विघ्न हैं।

परिवार में कोई एक व्यक्ति को समाधान मिल जाय तो पुरा परिवार में दीया जलता हैं।

भोग में विवेक होगा तो भोग विघ्न नहीं बनेगा।

रसास्वादन ज्ञान मार्ग में विघ्न हैं जब कि भक्ति मार्ग में रस का मिहामा हैं – रसोवैसः।

कैलास का विलास परम विलास हैं, हमारा विलास पामर विलास हैं।

मुक्ति से ज्यादा मस्ती में आनंद हैं।

लय - नींद्रा विघ्न हैं।

भरत की चित्रकूट यात्रा के पांच विघ्न – व्रत भंग होना, (पादूका समाधान हैं), (अभाव ग्रस्त बहुत विवेकी होता हैं), लोकमंगल के लिये अपना व्रत भंग करना चाहिये, गुहराज का सामना करना, समाज का बिना समज विरोध करना विघ्न हैं, भरद्वाज मुनि द्वारा परीक्षा – कसोटी, देवताओ द्वारा विघ्न करना, अपने परिवार जनो द्वारा विरोध – मार डालने तक का प्रयास।

अभिमान शून्य, भोग में विवेक और ममता कम होने लगे तो ऐसा व्यक्ति संसारमें हैं वह संसारी होता हुए नित्य संन्यासी हैं।  ………… विवेकचुडामणि

 

 

5

Wednesday, 23/02/2022

 

तॄप्ति समाधान हैं।

ईश्वर अपनी ईच्छा अनुसार अवतार लेता है लेकिन यह ईश्वर अपने भक्तोकी ईच्छा अनुसार जीवन जीता हैं।

ज्ञानी न बनो लेकिन प्रेमी बनो।

कथा शांत रस से शुरु होती हैं विराम भी शांत रस में होती हैं।

मानसमें ९ रस हैं।

वारकरी संप्रदाय का सूत्र – अवस्था - श्रद्धा, विरक्ति, अद्वैत, प्रियत्व, स्वरुपत्व, ईश्वर हैं, ईश्वरकी कृपा भी हैं, भाव की उत्कट्टा, प्रप्ति वगेरे हैं।

तर्क के समाप्त हो जाने पर जो स्थिति हैं वह समाधि हैं।

विभु को पकडो, विभुता को न पकडो, विभुत्ति समस्या पेदा करती हैं, विभु समाधान हैं, प्रभुता को न पकडो, प्रभु को पकडो, शिभु को पकडो, शंभुता – सती को न पकडो। सती अनेक समस्या पेदा करती हैं।

 

6

Thursday, 24/02/2022

 

प्रदोषे दीपक : चन्द्र:,प्रभाते दीपक:रवि:।

त्रैलोक्ये दीपक:धर्म:,सुपुत्र: कुलदीपक:।।

 

संध्या काल में चन्द्रमा दीपक है, प्रभात काल में सूर्य दीपक है, तीनों लोकों में धर्म दीपक है और सुपुत्र कूल का दीपक है।

यह चारो दीपककी समस्या भी हैं।

चंद्र को राहु की समस्या हैं, पूर्णता प्राप्त होते हि राहु का – क्षय पक्ष लग जाता हैं।

समय पसार होना ग्रहण की समस्या का समाधान हैं, कुछ समय धैर्य रखनेसे ऐसी समस्या का समाधान मिलता हैं।

पूर्णता का दावा कभी भी नहीं करना भी एक समाधान हैं।

प्रारब्ध भोगे बिना पुरा नहीं होता हैं, बुद्ध पुरुष प्रारब्ध बदलनेके लिये सक्षम हैं।

नियति प्रारब्ध नहीं हैं, नियति को स्वीकारनेसे हि छूटती हैं।

ग्रंथी गांठ जैसी हैं, ग्रंथी और गांठ उलटी दीशामें घुमनसे छूटती हैं।

 

टेढ़ जानि सब बंदइ काहू वक्र चंद्रमहि ग्रसई न राहु

 

टेड़ा जानकर लोग किसी भी व्यक्ति की वंदना प्रार्थना करते हैं।  टेड़े चन्द्रमा को राहु भी नहीं ग्रसता है।

सूर्य की समस्या का समाधान धर्य हैं।

दीपक जलानेने के लिये पोषण और रक्षण चाहिये।

धर्म की समस्या का समाधान धर्मको पोषण देना और धर्मकी रक्षा करना हैं।

सम के अनेक अर्थ हैं – एक जात का ताल, द्रष्टि का एक प्रकार, धुतराष्ट के एक बेटेका नाम,

संपत्ति के तीन हि उपयोग हैं, दान, भोग और विनाश।

कभी भी कुसंग नहीं करना चाहिये।

बेहोशी, प्रमाद - आलस और एकाग्रता भंग समाधनमें बाधक हैं।

 

 

 

 

 

 

 

7

Friday, 25/02/2022

सम +आधान

सम का एक अर्थ सम – कसम हैं।

आधान का अर्थ – धारण करना, अग्नाधान, गर्भाधान, अन्नाधान, जलाधान, गुरुके वचन का आधान करना, वगेरे

गुरु कुंभार हैं और शिष्य कुंभ – घडा हैं।

कुंभार घडे को आकार देता हैं, घडा मिट्टि से बनता है, मिट्टि पृथ्वीकी संतान हैं ईसीलिये घडे को घैर्य रखकर सहन करना पडता हैं। घडा बनाने में जल तत्व का उपयोग होता हैं, जल एक एक कण को एकत्रित करता हैं, गुरु शिष्यको रसमय बनाकर सबसे जोडता हैं, गुरु हमारी सब ईन्द्रीयोको एकत्रित करके हमें रसमय बनाकर रसोवैसः तक ले जाता हैं। कुंभार आकाश के नीचे सुकाता हैं, गुरु हमे महाकाशमें सुकाता हैं, अग्नि तत्व घडाको पकाता हैं, वायु तत्व और आकाश तत्व सुकाता हैं, फिर घडा बिकनेके लिये बाझारमें रखता हैं। जहाम ग्राहक परीक्षा करकर खरीदता हैं। गुरु आश्रितको बाझारमें भेजता हैं क्योंकि वहां हि आश्रित दूसरोकी सेवा कर शकेगा। जब आश्रित सेवा करता हैं तब उसका गुरु उसके लिये सिमरन करता हैं। कुंभार घडा बनानेके लिये अपने पांव से गुंदता हैं लेकिन यही बना हुआ घडा किसी युवतीके शिर पर श्रींगार बनता हैं। गुरु एक हाथ से पीटता हैं – प्रहार करता हैं और दूसरे हाथ से प्रसाद देता हैं।

जिसका गुरु टिकाउ हैं उसका आश्रित बिकाउ नहीं होता हैं।

बहुत पुकार करनेके बाद रोना हैं।

रस लेनेके लिये बहुत सहन करना पडता हैं।

काम आवेश हैं और राम भावेश हैं, हमें आवेशमें नहीं आना हैं लेकिन भावेशमें आना हैं – रहना हैं।

 

8

Saturday, 26/02/2022

 

राम कथा के चार संवाद हमारे लिये समाधान हैं।

शिव और पार्वती का स्थान स्मशान हैं, स्मशान सबसे बडा समाधान हैं, शिव स्मशान निवासी हैं, काशी महा स्मशान हैं, मुक्ति भी समाधान हाइं लेकिन मुक्ति दुर्लभ हैं। मृत्यु ध्रुव होनेके नाते समाधान हैं। ऐसे भी कथा हमें मार हि डालती हैं।

आदमी मर जाय और ईच्छा रह जाय तो वह मृत्यु हैं और ईच्छा मर जाय और आदमी जीवित रहे तो वह मुक्ति हैं।

हर कथा में हम मर जाते हैं।

हस्ती स्मशानमें रह जाती हैं और अस्थी घर आती हैं।
प्रयाग की कथा पनघट की कथा हैं, प्रयाग पनघट व्यासपीठ हैं जहां प्यास मिटती हैं। राम कथा प्यास मिटाती हैं।

कथामें जो रुप – रस  आते हैं वह सभी रस हमारी प्यास बुझाती हैं।

तुलसी की कथा जमावडे की कथा हैं। जहां अनेक साधु संत जमा होकर कथा सुनते हैं। कथा में जो चोट के लायक होते हैं उनको घायल किया जाता हैं।

मीरा कुछ नहीं जानती हैं सिर्फ प्रेम करना जानती हैं। मीरा प्रेम दिवानी हैं।

जब कृष्ण गोपी की मटकी फोडता था तब गोपीका भाग्य खुल जाता था और कृष्ण के जानेके बाद मटकी नहीं फूटती हैं लेकिन भाग्य फूट जाता हैं।

ईर्षा ईश्वरको दूर कर देती हैं, जब गोपी अपने अंदर अंदर ईर्षा, मद आता हें तब कृष्ण अद्रश्य हो जाता हैं।

अपनी ईन्द्रीयो से जो प्रेम रस पीता हैं वह सब गोपी हैं।

सुरता का अर्थ ११ ईन्द्रीयोका एक स्थान पर स्थिर हो जाना हैं। पांच ज्ञानेद्रीय + ५ कर्मेन्द्रीय + मन = ११

प्रेम किसीकी खोज नहीं करता हैं, प्रेम खुद में खो जाता हैं।

अदेखाई सबसे बदी खाई हैं।

निदान समाधान हैं, नींदा समाघान को खत्म कर देता हैं।

याज्ञ्यवल्क की कथा पनघट हैं।

भुशुडीकी कथा घुंघट की कथा हैं, भुषंडी बाहर्से कौआ हैं और अंदर से परमहंस हैं। घुंघट मे अनेक रहस्य खुलते हैं।

ज्ञान वृक्ष हैं, प्रेम लता हैं। लताका फल नहीं होता हैं, महेंक होती हैं।

लता वृक्षको कसकर लिपट जाती हैं।

प्रेम अमर हैं, प्रेम अनंत हैं।

प्रेम वेल का बीज निरंतर याद - स्मृति हैं।

प्रेम बेलके बीज का सींचन अश्रु का जल हैं, ईष्ट का प्रताप प्रकाश हैं, अपना बुद्ध पुरुष ईसी बेल बीजका रक्षण करता हैं, ऐसी प्रेम बेल का लक्ष्य विश्वास वट को लिपट जाना हैं।

हम गुरु को खोज नहीं शकते हैं, गुरु हि अपने शिष्य को खोज लेता हैं।

अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चार पदार्थ हैं, अर्थ – धन एक समस्या हैं। अर्थ से परम अर्थ तक की यात्रा करनी हैं।

अर्थ के १५ अनर्थ हैं।

धन के तीन रास्ता – भोग, दान और विनाश हैं। अर्थका भोग विवेकपूर्ण रीतसे करना चाहिये।

अर्थ बाह्य जगतकी समस्या का समाधान देता हैं।

अर्थका दान एक मात्र उपाय हैं ऐसा करनेसे अर्थकी वृद्धि होती हैं।

ठाकोरजी का प्रसाद – कृपा हैं।

प्रसाद में प्र का अर्थ प्रभु हैं, सा का अर्थ साक्षात और द का अर्थ दर्शन हैं।

अन्न दूसरो का मन बदलता हैं।

ईश्वरकी कृपा होती हैं तब हि हरि भजन होता हैं।

धर्म की समस्या का समाधान सत्य, प्रेम और करुना हैं।

काम की समस्या का समाधान रति हैं, रति का अर्थ भक्ति हैं, प्रभु प्रेम हैं, रति युक्त काम , काम का समाधान हैं।

मोक्ष का समाधान मोह का क्रमशः क्षय हैं।

 

9

Sunday, 27/02/2022

जीवन समस्यायोसे भरा हैं।

समाधान जब पक जाता हैं – सूत्र जब अपने आप पक जाते हैं तब व्यक्ति अनारके फल की तरह फट जाता हैं।

जब परम विश्राम प्राप्त होता हैं, जब कृतकृत्य भाव प्रगट होता हैं, जब अहोभाव होता हैं, तब वह परम समाधान की प्राप्ति हैं। ऐसा समाधान हमारी संपदा हैं जिसे जाहिर नहीं करना चाहिये।

गरुडके सात प्रश्न हैं। जो सप्त समाधान हैं।

 

पुनि सप्रेम बोलेउ खगराऊ। जौं कृपाल मोहि ऊपर भाऊ।।

नाथ मोहि निज सेवक जानी। सप्त प्रस्न मम कहहु बिचारी।।2।।

 

पक्षिराज गरुड़जी फिर प्रेमसहित बोले-हे कृपालु ! यदि मुझपर आपका प्रेम है, तो हे नाथ ! मुझे अपना सेवक जानकर मेरे सात प्रश्नों के उत्तर बखानकर कहिये।।1।।

 

प्रथमहिं कहहु नाथ मतिधारा। सब ते दुर्लभ कवन सरीरा।।

बड़ दुख कवन सुख भारी। सोउ संछेपहिं कहहु बिचारी।।2।।

 

हे नाथ ! हे धीरबुद्धि ! पहले तो यह बताइये कि सबसे दुर्लभ कौन-सा शरीर है ? फिर सबसे बड़ा दुःख कौन है और सबसे बड़ा सुख कौन है, यह भी विचार कर संक्षेप में ही कहिये।।2।।

 

संत असंत मरम तुम्ह जानहु। तिन्ह कर सहज सुभाव बखानहु।।

कवन पुन्य श्रुति बिदित बिसाला। कहहु कवन अघ परम कराला।।3।।

 

संत और असंत का मर्म (भेद) आप जानते हैं, उनके सहज स्वभाव का वर्णन कीजिये। फिर कहिये कि श्रुतियोंमें प्रसिद्ध सबसे महान पुण्य कौन-सा है और सबसे महान् भयंकर पाप कौन है।।3।।

 

मानस रोग कहहु समुझाई। तुम्ह सर्बग्य कृपा अधिकाई।।

तात सुनहु सादर अति प्रीती। मैं संछेप कहउँ यह नीती।।4।।

 

फिर मानस रोगों को समझाकर कहिये। आप सर्वज्ञ हैं और मुझपर आपकी कृपा भी बहुत है [काकभुशुण्डिजीने कहा-] हे तात ! अत्यन्त आदर और प्रेमके साथ सुनिये। मैं यह नीति संक्षेप में कहता हूँ।।4।।

 

नर तन सम नहिं कवनिउ देही। जीव चराचर जाचत तेही।

नरक स्वर्ग अपबर्ग निसेनी। ग्यान बिराग भगति सुभ देनी।।5।।

 

मनुष्य शरीर के समान कोई शरीर नहीं है। चर-अचर सभी जीव उसकी याचना करते हैं। यह मनुष्य-शरीर नरक, स्वर्ग और मोक्ष की सीढ़ी है तथा कल्याणकारी ज्ञान, वैराग्य और भक्ति को देनेवाला है।।5।।

 

सो तनु धरि हरि भजहिं न जे नर। होहिं बिषय रत मंद मंद तर।।

काँच किरिच बदलें ते लेहीं। कर ते डारि परस मनि देहीं।।6।।

 

ऐसे मनुष्य-शरीरको धारण (प्राप्त) करके जो लोग श्री हरि का भजन नहीं करते और नीच से भी नीच विषयोंमें अनुरक्त रहते हैं, वे पारसमणि को हाथ से फेंक देते हैं और बदलेमें काँचके टुकड़े ले लेते हैं।।6।।

 

नहिं दरिद्र सम दुख जग माहीं। संत मिलन सम सुख जग नाहीं।।

पर उपकार बचन मन काया। संत सहज सुभाउ खगराया।।7।।

 

जगत् में दरिद्रता के समान दुःख नहीं है तथा संतोंके मिलने के समान जगत् में सुख नहीं है। और हे पक्षिराज ! मन, वचन और शरीर से परोपकार करना यह संतोंका सहज स्वभाव है।।7।।

 

संत सहहिं दुख पर हित लागी। पर दुख हेतु असंत अभागी।।

भूर्ज तरू सम संत कृपाला। पर हित निति सह बिपति बिसाला।।8।।

 

संत दूसरोंकी भलाईके लिये दुःख सहते हैं और अभागे असंत दूसरों को दुःख पहुँचाने के लिये। कृपालु संत भोजके वृक्षके समान दूसरों के हित के लिये भारी विपत्ति सहते हैं (अपनी खालतक उधड़वा लेते हैं)।।8।।

यह जगत ईश्वरकी बगीया हैं।

करुना से मिली वस्तुका अपमान मत करना।

सतसंग से बडा कोई स्वर्ग नहीं हैं।

जब कला का दुरुपयोग होता हैं तब वह कला काल बन जाती हैं।

जहां कथा होती हैं वही स्वर्ग हैं।

कुछ महत्वकी वस्तु का अभाव दरिद्र हैं, जिसके पास सत्य, समद्रष्टि नहीं हैं वह भी दरिद्र हैं।

जहां भेद होता हैं वहां भगवान नहीं होता हैं।

 

सन इव खल पर बंधन करई। खाल कढ़ाइ बिपति सहि मरई।।

खल बिनु स्वारथ पर अपकारी। अहि मूषक इव सुनु उरगारी।।9।।

 

किंतु दुष्ट लोग सनकी भाँति दूसरों को बाँधते हैं और [उन्हें बाँधनेके लिये] अपनी खाल खिंचवाकर विपत्ति सहकर मर जाते हैं। हे सर्पोंके शत्रु गरुड़जी ! सुनिये; दुष्ट बिना किसी स्वार्थके साँप और चूहे के समान अकारण ही दूसरों का अपकार करते हैं।।9।।

 

पर संमपदा बिनासि नाहीं। जिमि ससि हति उपल बिलाहीं।।

दुष्ट उदय जग आरति हेतू। जथा प्रसिद्ध अधम ग्रह केतू।10।।

 

वे परायी सम्पत्ति का नाश करके स्वयं नष्ट हो जाते हैं, जैसे खेती का नाश करके ओले नष्ट हो जाते हैं। दुष्ट का अभ्युदय (उन्नति) प्रसिद्ध अधम केतू के उदय की भाँति जगत् के दुःख के लिये ही होता है ।।10क।।

 

 

 

संत उदय संतत सुखकारी। बिस्व सुखद जिमि इंदु तमारी।।

परम धर्म श्रुति बिदित अहिंसा।पर निंदा सम अघ न गरीसा।।11।।

 

और संतों का अभ्युदय सदा ही सुखकर होता है, जैसे चन्द्रमा और सूर्य का उदय विश्व भर के लिये सुख दायक है। वेदोंमें अहिंसा को परम धर्म माना है और परनिन्दा के समान भारी पाप नहीं है।।1।।

 

मोह सकल ब्याधिन्ह कर मूला। तिन्हे ते पुनि उपजहिं बहु सूला।।

काम बात कफ लोभ अपारा। क्रोध पित्त नित छाती जारा।।15।।

 

सब रोगों की जड़ मोह (अज्ञान) है। उन व्याधियों से फिर और बहुत-से शूल उत्पन्न होते हैं। काम वाद है, लोभ अपार (बढ़ा हुआ) कफ है और क्रोध पित्त है जो सदा छाती जलाता रहता है।।15।।

वात पित और कफ सम्यक रुपमें जरुरी हैं।

 

सदगुर बैद बचन बिस्वासा।

 

 

Saturday, February 5, 2022

માનસ વસંત - 872

 

રામ કથા - 872

માનસ વસંત

ઈટાનગર, અરુણાચલ પ્રદેશ

શનિવાર, તારીખ ૦૫/૦૨/૨૦૨૨ થી રવિવાર, તારીખ ૧૨/૦૨/૨૦૨૨

મુખ્ય ચોપાઈ

संतसभा चहुँ दिसि अवँराई।

श्रद्धा रितु बसंत सम गाई॥

देखहु तात बसंत सुहावा।

प्रिया हीन मोहि भय उपजावा॥

 

 

શનિવાર, ૦૫/૦૨/૨૦૨૨

 

सुकृती साधु नाम गुन गाना। ते बिचित्र जलबिहग समाना॥

संतसभा चहुँ दिसि अवँराई। श्रद्धा रितु बसंत सम गाई॥6॥

બાલકાંડ

 

सुकृती (पुण्यात्मा) जनों के, साधुओं के और श्री रामनाम के गुणों का गान ही विचित्र जल पक्षियों के समान है। संतों की सभा ही इस सरोवर के चारों ओर की अमराई (आम की बगीचियाँ) हैं और श्रद्धा वसन्त ऋतु के समान कही गई है॥6॥

 

राखिअ नारि जदपि उर माहीं। जुबती सास्त्र नृपति बस नाहीं॥

देखहु तात बसंत सुहावा। प्रिया हीन मोहि भय उपजावा॥5॥

અરણ્યકાંડ

 

 और स्त्री को चाहे हृदय में ही क्यों न रखा जाए, परन्तु युवती स्त्री, शास्त्र और राजा किसी के वश में नहीं रहते। हे तात! इस सुंदर वसंत को तो देखो। प्रिया के बिना मुझको यह भय उत्पन्न कर रहा है॥5॥

सरस्वती पूजन सभी वक्ताओके लिये बहुत महत्त्व रखता हैं।

સાધુ નો વિસ્તાર બહું હોય પણ વણગણ કોઈ ન હોય.

बुद्ध भगवान पूर्व जन्म और पुनः जन्म में मानते हैं।

जब तिव्रता चरसीमा पर आती हैं तब सब बाधाए दूर हो जाती हैं।

अपने बुद्ध पुरुष से कुछ छुपाना नहीं चाहिये,वह सब कुछ जानता हैं।

संतसभा अमराई हैं और श्रद्धा वसंत हैं।

वसंत कृष्ण की विभूति हैं।

 

अस मानस मानस चख चाही। भइ कबि बुद्धि बिमल अवगाही॥

भयउ हृदयँ आनंद उछाहू। उमगेउ प्रेम प्रमोद प्रबाहू॥5॥

 

ऐसे मानस सरोवर को हृदय के नेत्रों से देखकर और उसमें गोता लगाकर कवि की बुद्धि निर्मल हो गई, हृदय में आनंद और उत्साह भर गया और प्रेम तथा आनंद का प्रवाह उमड़ आया॥5॥

 

चली सुभग कबिता सरिता सो। राम बिमल जस जल भरित सो।

सरजू नाम सुमंगल मूला। लोक बेद मत मंजुल कूला॥6॥

 

उससे वह सुंदर कविता रूपी नदी बह निकली, जिसमें श्री रामजी का निर्मल यश रूपी जल भरा है। इस (कवितारूपिणी नदी) का नाम सरयू है, जो संपूर्ण सुंदर मंगलों की जड़ है। लोकमत और वेदमत इसके दो सुंदर किनारे हैं॥6॥

 

धूमउ तजइ सहज करुआई। अगरु प्रसंग सुगंध बसाई॥

भनिति भदेस बस्तु भलि बरनी। राम कथा जग मंगल करनी॥5॥

 

धुआँ भी अगर के संग से सुगंधित होकर अपने स्वाभाविक कड़ुवेपन को छोड़ देता है। मेरी कविता अवश्य भद्दी है, परन्तु इसमें जगत का कल्याण करने वाली रामकथा रूपी उत्तम वस्तु का वर्णन किया गया है। (इससे यह भी अच्छी ही समझी जाएगी।)॥5॥

 

 

मंगल करनि कलिमल हरनि तुलसी कथा रघुनाथ की।

गति कूर कबिता सरित की ज्यों सरित पावन पाथ की॥

प्रभु सुजस संगति भनिति भलि होइहि सुजन मन भावनी

भव अंग भूति मसान की सुमिरत सुहावनि पावनी॥

 

तुलसीदासजी कहते हैं कि श्री रघुनाथजी की कथा कल्याण करने वाली और कलियुग के पापों को हरने वाली है। मेरी इस भद्दी कविता रूपी नदी की चाल पवित्र जल वाली नदी (गंगाजी) की चाल की भाँति टेढ़ी है। प्रभु श्री रघुनाथजी के सुंदर यश के संग से यह कविता सुंदर तथा सज्जनों के मन को भाने वाली हो जाएगी। श्मशान की अपवित्र राख भी श्री महादेवजी के अंग के संग से सुहावनी लगती है और स्मरण करते ही पवित्र करने वाली होती है।

कथा के दो किनारे व्याथा और वृथा को दूर करती हैं।

कविता सविता – सूर्य और सरीता को जोडती हैं।

कीरति सरित छहूँ रितु रूरी। समय सुहावनि पावनि भूरी॥

हिम हिमसैलसुता सिव ब्याहू। सिसिर सुखद प्रभु जनम उछाहू॥1॥

 

यह कीर्तिरूपिणी नदी छहों ऋतुओं में सुंदर है। सभी समय यह परम सुहावनी और अत्यंत पवित्र है। इसमें शिव-पार्वती का विवाह हेमंत ऋतु है। श्री रामचंद्रजी के जन्म का उत्सव सुखदायी शिशिर ऋतु है॥1॥

 

बरनब राम बिबाह समाजू। सो मुद मंगलमय रितुराजू॥

ग्रीषम दुसह राम बनगवनू। पंथकथा खर आतप पवनू॥2॥

 

श्री रामचंद्रजी के विवाह समाज का वर्णन ही आनंद-मंगलमय ऋतुराज वसंत है। श्री रामजी का वनगमन दुःसह ग्रीष्म ऋतु है और मार्ग की कथा ही कड़ी धूप और लू है॥2॥

 

बरषा घोर निसाचर रारी। सुरकुल सालि सुमंगलकारी॥

राम राज सुख बिनय बड़ाई। बिसद सुखद सोइ सरद सुहाई॥3॥

 

राक्षसों के साथ घोर युद्ध ही वर्षा ऋतु है, जो देवकुल रूपी धान के लिए सुंदर कल्याण करने वाली है। रामचंद्रजी के राज्यकाल का जो सुख, विनम्रता और बड़ाई है, वही निर्मल सुख देने वाली सुहावनी शरद् ऋतु है॥3॥

 

रामकथा मंदाकिनी चित्रकूट चित चारु।

तुलसी सुभग सनेह बन सिय रघुबीर बिहारु॥31॥

 

तुलसीदासजी कहते हैं कि रामकथा मंदाकिनी नदी है, सुंदर (निर्मल) चित्त चित्रकूट है और सुंदर स्नेह ही वन है, जिसमें श्री सीतारामजी विहार करते हैं॥31॥

 

2

Sunday, 06/02/2022

लता दीदी का सुर और स्वर कंठ में वैकुंठ समान हैं। उनका सुर और स्वर सदाय यौवन की याद  दीलायेगा।

हम सदगुरु के मार्ग पर, सदगुरु के बताये सूत्र पर चलते हैं और हमारा सदगुरु प्रसन्न होता हैं वह कैसे अनुभव करे?

यह बातमें बाह्य प्रमाण का कोई मुल्य नहीं हैं, हमारी आत्मा का प्रमाण हि सही प्रमाण हैं।

सदगुरु की याद हमें रुला देती हैं।

बुद्ध पुरुष के सूत्रो को सुनने के बाद अगर हम दूसरों की ईर्षा, नींदा करते हैं तो हम सिर्फ सुनते हैं, सूत्र अपनाते नहीं हैं।

ज्ञान मोक्ष प्रद हैं – मोक्ष देता हैं।

मैं प्रेमी हुं वह भी खत्म हो जाना चाहिये।

हम बुद्ध पुरुष को प्रेम करते हैं और वह बुद्ध पुरुष की बात सुनकर अगर हम ईश्वरवादी बन जाते हैं तो हम प्रेमी नहीं हैं, लेकिन कामी हैं – स्वार्थी हैं। मैं प्रेम करता हुं वह समाप्त हो जाना चाहिये।

गुरु का सेवन करनेके बाद ईर्षा, नींदा समाप्त हो जानी चाहिये।

मन को तराजु बनाकर हमें अपना स्वमुल्यांकन करना चाहिये।

साधु सदा परम तत्व के चिंतनेमें और परम की बनाई दुनिया की चिंता करनेमें जागता रहता हैं।

 

सहजहिं चले सकल जग स्वामी। मत्त मंजु बर कुंजर गामी॥

चलत राम सब पुर नर नारी। पुलक पूरि तन भए सुखारी॥3॥

 

समस्त जगत के स्वामी श्री रामजी सुंदर मतवाले श्रेष्ठ हाथी की सी चाल से स्वाभाविक ही चले। श्री रामचन्द्रजी के चलते ही नगर भर के सब स्त्री-पुरुष सुखी हो गए और उनके शरीर रोमांच से भर गए॥3॥

जो सहज हैं वह दुनिया का मालिक हैं।

सनातन धर्म और शास्वत धर्म के सिवाय के अन्य धर्म नष्ट हो जायेंगे।

साधु की ८ अनुभूति हैं।

स्वमुल्यांकन कैसे करे?

ईर्षा, नींदा, द्वेष को स्वमुल्यांकन करके हमें तय करना चाहिये हम अपने बुद्ध पुरुष को सुनते हैं उसका अनुकरण भी करते हैं।

 

सर्वदा सर्वभावेन भजनीयो व्रजाधिपः।

स्वस्यायमेव धर्मो हिनान्यः क्वापि कदाचन॥१॥

 

सभी समय, सब प्रकार से व्रज के राजा श्रीकृष्ण का ही स्मरण करना चाहिए। केवल यह ही धर्म है, इसके अतिरिक्त और कुछ भी नहीं॥१॥

માન રે મુકી ને પાનબાઈ આવો રે મેદાનમાં …………

शीलवान साधु को बारंबार वंदन करना चाहिये, ऐसे तो एक हि हि वंदनसे भी कार्य हो जाता हैं।

बुद्ध पुरुष कभी भी नाराज नहीं होता हैं।

सादगी और તાજગી साधु का लक्षण हैं। सादगी जब आती हैं तब भ्जन के लिये समय हि समय होता हैं।

સાદા રહેવામાં મોકળાશ બહું મળે છે.

ધીરે ધીરે ક્રિયાત્મક ભજન ઓછું થઈ જાય અને ભાવાત્મક ભજન – સ્થિતિ આવતી જાય. આને મહાપુરુષો અપાજપ કહે છે.

પ્રાપ્ત જ પર્યાપ્ત છે, જે મળેલું છે તે પુરતું છે.

આઠે પહોર મસ્તીમાં રહેવું એ ભક્તિનું પ્રમાણ છે. પરમને યાદ કરીએ અને જો આંસુ આવી જાય તો તે ભક્તિનું પ્રમાણ છે.

સૌંદર્ય ઈન્દ્રીયોથી પરનો મામલો છે.

જેમ સૂર્યની રોશનીમાં તારાઓ દેખાતા બંધ થઈ જાય છે તેમ જ્યારે ગુરુ એક દીપક જલાવે ત્યારે બીજા બધા દીપક અદ્રશ્ય થઈ જાય છે.

તુલસીદાસની વિનય પત્રિકા તેમની પ્રેમ પત્રિકા છે.

નિર્દોષ આનંદ જ પરમાત્મા છે.

 

मामवलोकय पंकज लोचन। कृपा बिलोकनि सोच बिमोचन।।

नील तामरस स्याम काम अरि। हृदय कंज मकरंद मधुप हरि।।1।।

 

कृपापूर्वक देख लेनेमात्र से शोक के छुड़ानेवाले हे कमलनयन ! मेरी ओर देखिये (मुझपर भी कृपादृष्टि कीजिये) हे हरि ! आप नीलकमल के समान श्यामवर्ण और कामदेवके शत्रु महादेवजीके हृदयकमल के मकरन्द (प्रेम-रस) के पान करनेवाले भ्रमर हैं।।1।।

श्रद्धा वसंत हैं।
लक्ष्मण वसंत हैं।

 

आगें  रामु  लखनु  बने  पाछें।  तापस  बेष  बिराजत  काछें॥

उभय  बीच  सिय  सोहति  कैसें।  ब्रह्म  जीव  बिच  माया  जैसें॥1॥

 

आगे  श्री  रामजी  हैं,  पीछे  लक्ष्मणजी  सुशोभित  हैं।  तपस्वियों  के  वेष  बनाए  दोनों  बड़ी  ही  शोभा  पा  रहे  हैं।  दोनों  के  बीच  में  सीताजी  कैसी  सुशोभित  हो  रही  हैं,  जैसे  ब्रह्म  और  जीव  के  बीच  में  माया!॥1॥

 

 

1

सुकृती साधु नाम गुन गाना। ते बिचित्र जलबिहग समाना॥

संतसभा चहुँ दिसि अवँराई। श्रद्धा रितु बसंत सम गाई॥6॥

 

सुकृती (पुण्यात्मा) जनों के, साधुओं के और श्री रामनाम के गुणों का गान ही विचित्र जल पक्षियों के समान है। संतों की सभा ही इस सरोवर के चारों ओर की अमराई (आम की बगीचियाँ) हैं और श्रद्धा वसन्त ऋतु के समान कही गई है॥6॥

2

तेहि आश्रमहिं मदन जब गयऊ। निज मायाँ बसंत निरमयऊ॥

कुसुमित बिबिध बिटप बहुरंगा। कूजहिं कोकिल गुंजहिं भृंगा॥1॥

 

जब कामदेव उस आश्रम में गया, तब उसने अपनी माया से वहाँ वसन्त ऋतु को उत्पन्न किया। तरह-तरह के वृक्षों पर रंग-बिरंगे फूल खिल गए, उन पर कोयलें कूकने लगीं और भौंरे गुंजार करने लगे॥1॥

3

भूप बागु बर देखेउ जाई। जहँ बसंत रितु रही लोभाई॥

लागे बिटप मनोहर नाना। बरन बरन बर बेलि बिताना॥2॥

 

उन्होंने जाकर राजा का सुंदर बाग देखा, जहाँ वसंत ऋतु लुभाकर रह गई है। मन को लुभाने वाले अनेक वृक्ष लगे हैं। रंग-बिरंगी उत्तम लताओं के मंडप छाए हुए हैं॥2॥

4

रितु  बसंत  बह  त्रिबिध  बयारी।  सब  कहँ  सुलभ  पदारथ  चारी॥

स्रक  चंदन  बनितादिक  भोगा।  देखि  हरष  बिसमय  बस  लोगा॥4॥

 

वसन्त  ऋतु  है।  शीतल,  मंद,  सुगंध  तीन  प्रकार  की  हवा  बह  रही  है।  सभी  को  (धर्म,  अर्थ,  काम  और  मोक्ष)  चारों  पदार्थ  सुलभ  हैं।  माला,  चंदन,  स्त्री  आदि  भोगों  को  देखकर  सब  लोग  हर्ष  और  विषाद  के  वश  हो  रहे  हैं।  (हर्ष  तो  भोग  सामग्रियों  को  और  मुनि  के  तप  प्रभाव  को  देखकर  होता  है  और  विषाद  इस  बात  से  होता  है  कि  श्री  राम  के  वियोग  में  नियम-व्रत  से  रहने  वाले  हम  लोग  भोग-विलास  में  क्यों    फँसे,  कहीं  इनमें  आसक्त  होकर  हमारा  मन  नियम-व्रतों  को    त्याग  दे)॥4॥

5

राखिअ नारि जदपि उर माहीं। जुबती सास्त्र नृपति बस नाहीं॥

देखहु तात बसंत सुहावा। प्रिया हीन मोहि भय उपजावा॥5॥

 

 और स्त्री को चाहे हृदय में ही क्यों न रखा जाए, परन्तु युवती स्त्री, शास्त्र और राजा किसी के वश में नहीं रहते। हे तात! इस सुंदर वसंत को तो देखो। प्रिया के बिना मुझको यह भय उत्पन्न कर रहा है॥5॥

6

अति बिचित्र बाहिनी बिराजी। बीर बसंत सेन जनु साजी॥

चलत कटक दिगसिंधुर डगहीं। छुभित पयोधि कुधर डगमगहीं॥3॥

 

 अत्यंत विचित्र फौज शोभित है। मानो वीर वसंत ने सेना सजाई हो। सेना के चलने से दिशाओं के हाथी डिगने लगे, समुद्र क्षुभित हो गए और पर्वत डगमगाने लगे॥3॥

7

सुमन बाटिका सबहिं लगाईं। बिबिध भांति करि जतन बनाईं।।

लता ललित बहु जाति सुहाईं। फूलहिं सदा बसंत कि नाईं।।1।।

 

सभी लोगों ने भिन्न-भिन्न प्रकार की पुष्पोंकी वाटिकाएँ यत्न करके लगा रक्खी हैं, जिनमें बहुत जातियों की सुन्दर और ललित लताएँ सदा वसंतकी तरह फूलती रहती हैं।।1।।

8

बरनब राम बिबाह समाजू। सो मुद मंगलमय रितुराजू

ग्रीषम दुसह राम बनगवनू। पंथकथा खर आतप पवनू॥2॥

 

श्री रामचंद्रजी के विवाह समाज का वर्णन ही आनंद-मंगलमय ऋतुराज वसंत है। श्री रामजी का वनगमन दुःसह ग्रीष्म ऋतु है और मार्ग की कथा ही कड़ी धूप और लू है॥2॥

9

फिरत लाज कछु करि नहिं जाई। मरनु ठानि मन रचेसि उपाई॥

प्रगटेसि तुरत रुचिर रितुराजा। कुसुमित नव तरु राजि बिराजा॥3॥

 

लौट जाने में लज्जा मालूम होती है और करते कुछ बनता नहीं। आखिर मन में मरने का निश्चय करके उसने उपाय रचा। तुरंत ही सुंदर ऋतुराज वसन्त को प्रकट किया। फूले हुए नए-नए वृक्षों की कतारें सुशोभित हो गईं॥3॥

10

 

बहुरि  कहउँ  छबि  जसि  मन  बसई।  जनु  मधु  मदन  मध्य  रति  लसई॥

उपमा  बहुरि  कहउँ  जियँ  जोही।  जनु  बुध  बिधु  बिच  रोहिनि  सोही॥2॥

 

फिर  जैसी  छबि  मेरे  मन  में  बस  रही  है,  उसको  कहता  हूँ-  मानो  वसंत  ऋतु  और  कामदेव  के  बीच  में  रति  (कामेदव  की  स्त्री)  शोभित  हो।  फिर  अपने  हृदय  में  खोजकर  उपमा  कहता  हूँ  कि  मानो  बुध  (चंद्रमा  के  पुत्र)  और  चन्द्रमा  के  बीच  में  रोहिणी  (चन्द्रमा  की  स्त्री)  सोह  रही  हो॥2॥

11

 

लखन  जानकी  सहित  प्रभु  राजत  रुचिर  निकेत।

सोह  मदनु  मुनि  बेष  जनु  रति  रितुराज  समेत॥133॥

 

लक्ष्मणजी  और  जानकीजी  सहित  प्रभु  श्री  रामचन्द्रजी  सुंदर  घास-पत्तों  के  घर  में  शोभायमान  हैं।  मानो  कामदेव  मुनि  का  वेष  धारण  करके  पत्नी  रति  और  वसंत  ऋतु  के  साथ  सुशोभित  हो॥133॥

12

 

सुनु मुनि कह पुरान श्रुति संता। मोह बिपिन कहुँ नारि बसंता

जप तप नेम जलाश्रय झारी। होइ ग्रीषम सोषइ सब नारी॥1

 

 हे मुनि! सुनो, पुराण, वेद और संत कहते हैं कि मोह रूपी वन (को विकसित करने) के लिए स्त्री वसंत ऋतु के समान है। जप, तप, नियम रूपी संपूर्ण जल के स्थानों को स्त्री ग्रीष्म रूप होकर सर्वथा सोख लेती है॥1॥


3

Monday, 07/02/2022

६ ॠतु के प्रत्येक के ६ लक्षण हैं, कुल ३६ लक्षण हैं, और हर लक्षण के प्रभाव भी हैं।

वाणी का निरोध करनेके लिये आदि शंकर भगवानने कहा हैं।

जब चेतना सम पर आ जाती हैं तब बातचीत होती हैं लेकिन उसकी भाषा अलग होत्ती हैं।

वसंत ले ६ लक्षण – पुष्प का खिलना – पुष्प्ति – खलित - , फलित होना, आश्रित को स्थान देना, तीन प्रकारकी वायु – मंद, शीतल और सुगंधीत - बहती हैं।

बिना श्रद्धा ज्ञान नहीं मिलता हैं।

व्यासपीठ हमारा केन्द्र होना चाहिये।

गुरु अपराध करना नहीं चाहिये लेकिन गुरु के गुरु – शंकर का अपराध कभी भी नहीं करना चाहिये, अगर गुरु का अपराध हो जाय तो चिंता करनेकी आवश्यकता नहीं हैं।

अगर हमें प्यास लगे तो प्यास को सहन करना, खलन करना – कूआ खोदना, गंगा के तट पर रहना यह उपाय हैं।

शरीर का धर्म जन्म और मरण हैं।

सुनो सबको लेकिन चूनो सिर्फ एकको।

राम चरित मानस गुरु का भी गुरु हैं उसका अपमान नहीं करना चाहिये।

का का अर्थ - गुरु तोतली भाषा – काली काली भाषा में हमे अमृत पिलाता हैं।

गुरु की बोली - जिसकी बोली व्याकरण युक्त न हो लेकिन आचरण युक्त हो।

पूर्ण सत्य अगर झुठ बोले या तो जिसके पीछे पूर्ण सत्य हैं झुठ बोले - तो भी वह झुठ भी सत्य हो जाता हैं।

खा – जो सदा खाली रहे – रीक्त रहे वह गुरु हैं।

गा – जो दुनियाभरकी गाली सुने वह गुरु हैं।

घा – गुरु घाली न राखे – संग्रह न करे।

चा – जिसकी चाल नखशीश निर्दोष और शुद्ध हो वह गुर हैं।

जा – जिसका एक भी शब्द जाली न हो – गलत न हो।

झा – झाली राखे

टा –

डा – डाली को न पकडे लेकिन मूलको पकडे वह गुरु हैं।

ठा –

श्रद्धा वसंत हैं, हमारी श्रद्धा पुष्प जैसी कोमल होनॉ चाहिये, जैसे पुष्पमें रस हैं वैसे श्रद्धा रसमय होनी चहिये, श्रद्धा फल देती हैं, श्रद्धा लेकर हम जायेंगे तो आश्रय मिलेगा हि। वसंत में मंद, सुगंध और शीतल वायु बहती हैं वैसे हमारी श्रद्धा भी मंद, सुगंध और शीतल स्वभाववाली होनी चाहिये।

4

Tuesday, 08/02/2022

विवेकचुडामणि में साधु को वसंत कहा गया हैं।

 

शान्ता महान्तो निवसन्ति सन्तोवसन्तवल्लोकहितं चरन्तः।

तीर्णाः स्वयं भीमभवार्णवं जनान् अहेतुनान् यानपि तारयन्तः॥ ३७॥

 

સાધુના વેશને નીંદવે એને ધીક છે રે ……….

 

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत।

श्रीरघुबीर परायन जेहिं नर उपज बिनीत।।127।।

 

हे उमा ! सुनो। वह कुल धन्य है, संसारभरके लिये पूज्य है और परम पवित्र है, जिसमें श्रीरघुवीरपरायण (अनन्य रामभक्त) विनम्र पुरुष उत्पन्न हो।।127।।

गुरु स्वयं आश्रित को मार देता हैं।

 

सूत उवाच

यं प्रव्रजन्तमनुपेतमपेतकृत्यं द्वैपायनो विरहकातर आजुहाव

पुत्रेति तन्मयतया तरवोऽभिनेदुस्तं सर्वभूतहृदयं मुनिमानतोऽस्मि 2

   

 

सूतजी ने कहा ----- जिस समय श्रीशुकदेवजी का यज्ञोपवीत - संस्कार भी नहीं हुआ था, सुतरां लौकिक - वैदिक कर्मो के अनुष्ठान का अवसर भी नहीं आया था, उन्हें अकेले ही संन्यास लेने के उद्देश्य से जाते देखकर उनके पिता व्यासजी विरह से कातर होकर पुकारने लगे - 'बेटा ! बेटा ! ' उस समय तन्मय होने के कारण श्रीशुकदेवजी की ओर से वृक्षों ने उत्तर दिया। ऐसे सबके ह्रदय में विराजमान श्रीशुकदेव मुनि को मैं नमस्कार करता हूँ ।।2।।

 

खुदा सो शकता हैं, लेकिन गुरु सो नहीं शकता क्यों कि गुरु को अनेक दीया जलाना हैं। गुरुजन व्यवस्थाके लोग हैं, वह कुछ कार्यक्रम लेकर आते हैं।

भेख लेनेकी तीव्र भूख लगती हैं।

कौन साधु वसंत हैं?

जो साधु सदाय शांत रहता हैं, जो शांत हैं वहीं शांति प्रदान कर शकता हैं, - શાંતિ પમાડે તેને સંત કહીયે – जो साधुकी आत्मा महान हैं, जो वैराग्य सहित का त्यागी हैं, जो साधु नजदिक होते हुए बहुत दूर रहे – जो सबसे एक स्न्मानयुक्त दूरी रखता हैं, जैसे वसंत ॠतु आती जाती रहती वैसे साधु घुमता रहता हो, साधु अपने आश्रितको खोजनेके लिये घुमता हैं और आश्रितको खोज कर उसे भी तार देता हैं और ऐसा करनेमें साधु का कोई हेतु नहीं होता हैं, साधु परोपकार करने के लिये घुमता रहता हैं, ऐसा साधु चिंता शुन्य होता हैं – कोई चिंता नहीं करता हैं, ऐसा साधु जो भीक्षापात्रमें मिलता हैं वहीं खा लेता हैं, साधु दीन बनकर भीक्षा नहीं मागता हैं लेकिन हक्क से मांगता हैं, साधु बहती नदीका पानी पीता हैं, ऐसा साधु अपनी मस्तीमें रहता हैं और किसीके अंकुशमें नहीं रहता हैं, ऐसा साधु योग्य आश्रितको हि वस्तु देता हैं, ऐसा साधु प्रेम वशमें रहता हैं, ऐसा साधु भयमुक्त निंदा स्मशान या वनमें लेता हैं, ऐसा साधु ऐसा वस्त्र पहनता हैं जिसे धोना और सुकाना न पडे, ऐसा साधु वेदांतके महावाक्योमें घुमता हैं – वेदांत की गलीमें घुमता हैं, ऐसा साधु ब्रह्मके साथ – भजनके साथ, गानेमें, रोनेमें - के साथ क्रिडा करता हैं,    ऐसा साधु वसंत रुपी साधु हैं।

वक्ताके लिये व्यासपीठ हि विश्राम स्थान हैं।

लक्ष्मण वसंत हैं। पुष्पवाटिकामें तीन वसंत आते हैं। लक्ष्मण, पार्वती और भतिक रुपी वसंत जो भी वसंत हैं।

भवानी जो श्रद्धा हैं वह वसंत हैं।

वस्त्र वृत्तिको बदल शकनेके लिये सक्षम हैं।

 

नहिं दरिद्र सम दुख जग माहीं। संत मिलन सम सुख जग नाहीं।।

पर उपकार बचन मन काया। संत सहज सुभाउ खगराया।।7।।

 

जगत् में दरिद्रता के समान दुःख नहीं है तथा संतोंके मिलने के समान जगत् में सुख नहीं है। और हे पक्षिराज ! मन, वचन और शरीर से परोपकार करना यह संतोंका सहज स्वभाव है।।7।।

आत्मा की आवाजमें मौन होता हैं और होठोकी आवाजमें शब्द होते हैं।

 

5

Wednesday, 09/02/2022

निज घरमें परम तत्व बैठा हैं और हमारा गुरु भी हमारा निज घर हैं, ऐसे परम तत्व और गुरु एक हि हैं।

निज घरका दरवाजा खटखटाने से हि वसंत ऋतु और उसका रस प्राप्त होगा।

अपने घरानेका एक सुर, स्वर, ताल, वगेरे होता हैं जो सम पर आना चाहिये।

भगवान शंकर वन हैं और ऊमा वहां वसंत बनकर आयी हैं।

एक गुरु नाम देता हैं, एक गुरु रुप देता हैं, एक गुरु

हम वसंत को खोज लेते हैं लेकिन वसंत बननेमें हमारी बुद्धि बाधा बनती हैं।

प्रित तीन प्रकारसे दोषित होती है, सुग्रीव की प्रिती ईसीलिये दोषित हैं क्यों कि वह वीभिषण को शरण में लेनेके लिये विरोध करता हैं।

अगर प्रिति पराधीन करे या दूसरेके प्रति प्रिति करनेमें जासुसी करे वह भी प्रितिका दोष हैं।

गोविंद की चाल, गोविंद का हास्य और गोविंद की प्रिति अदभूत हैं, यह तीन वस्तु हि हमे कृष्ण की तरफ आकर्षित करते हैं।

प्रेम में हारजीत नहीं होती हैं। प्रेम हारजीतसे पर हैं।

वसंत की खोज संतसभा में करनी चाहिये, संतसभा में वसंत कायम होती हैं। जहां साधु होता हैं वहां वसंत होती हैं।

अगर तीव्र प्यास हैं तो कुआ हमारे पास आयेगा हि।

लक्ष्मण के ६ लक्षण – लक्ष्मण पुष्पित, सुगंधित, फलित हैं, आश्रित हैं, लक्ष्मण पवन नी तरफ मंद हैं, सुगंधित हैं, शीतल हैं।

बंदउँ लछिमन पद जल जाता। सीतल सुभग भगत सुख दाता॥

रघुपति कीरति बिमल पताका। दंड समान भयउ जस जाका॥3॥

 

मैं श्री लक्ष्मणजी के चरण कमलों को प्रणाम करता हूँ, जो शीतल सुंदर और भक्तों को सुख देने वाले हैं। श्री रघुनाथजी की कीर्ति रूपी विमल पताका में जिनका (लक्ष्मणजी का) यश (पताका को ऊँचा करके फहराने वाले) दंड के समान हुआ॥3॥

लक्ष्मण सदा राम के साथ रहता हैं।

6

Thursday, 10/02/2022

ताली की आवाज आकाशगगा तक पहुंचती हैं, राम कथा भी एक ताली हैं।

 

पूँछेहु रघुपति कथा प्रसंगा। सकल लोक जग पावनि गंगा॥

तुम्ह रघुबीर चरन अनुरागी। कीन्हिहु प्रस्न जगत हित लागी॥4॥

 

जो तुमने श्री रघुनाथजी की कथा का प्रसंग पूछा है, जो कथा समस्त लोकों के लिए जगत को पवित्र करने वाली गंगाजी के समान है। तुमने जगत के कल्याण के लिए ही प्रश्न पूछे हैं। तुम श्री रघुनाथजी के चरणों में प्रेम रखने वाली हो॥4॥

 

रामकथा सुंदर कर तारी। संसय बिहग उड़ावनिहारी॥

रामकथा कलि बिटप कुठारी। सादर सुनु गिरिराजकुमारी॥1॥

 

श्री रामचन्द्रजी की कथा हाथ की सुंदर ताली है, जो संदेह रूपी पक्षियों को उड़ा देती है। फिर रामकथा कलियुग रूपी वृक्ष को काटने के लिए कुल्हाड़ी है। हे गिरिराजकुमारी! तुम इसे आदरपूर्वक सुनो॥1॥

असावधानी से सुनना, दूसरों को दोष देना, बुद्धि का भ्रमित होना, निर्णय करने में प्रमाद, लोभ भी बिद्धि का दोष हैं, यह चार बुद्धि के दोष हैं। जब बुद्धि अपने परख का अर्थ करे वह भी बुद्धि का दोष हैं।

बुद्धि के अच्छे लक्षण – सुनकर विनयसे कुछ प्राप्त करने के लिये जिज्ञासा करना, सर्व का मंगल हो ऐसी जिज्ञासा करनी चाहिये, व्यासपीठ हमें परम हित तक ले जाती हैं, सामने वालोका ज्ञान मापनेके लिये जिज्ञासा नहीं करनी चाहिये, पारमार्थिक अर्थ मिले ऐसी बुद्धि का एक अच्छा लक्षण हैं, प्रभुकी प्रियता की कामना जगे ऐसी बिद्धि भी बुद्धि का अच्छा लक्षण हैं, अच्छी बिद्धि हमे एक अच्छी जगह तक पहुंचा के परत जाती रहे ऐसा लक्षण भी बुद्धिका अच्छा लक्षण हैं – ऐसे स्थान तक पहुंचनेके बाद बुद्धि साथेमें नहीं रहती हैं।

राम काम भी हैं और वसंत भी हैं।

कथाकर के समान ओर कोई दानी नहीं हैं।

जिसके पास जानेसे परम शांति प्राप्त हो, जिसके पास जाने हमें हमें लगे कि हमारे तरफ शीतल उजाला – शीतल प्रकाश फेंका जा रहा हैं, जिसके पास जाने से अकारण हमारी आंखे भीगी हो जाय, जिसके पास जानेसे हमारे संदेह अपनेआप समाप्त हो जाय वह गुरु हैं – ऐसे गुरुकी चरणमें बैठ जाना चाहिये। गुरु भी सच्चे आश्रितको खोजता हैं।

हमें सत्यके साथ रहना चाहिये, सत्य के साथ खडा रहना चाहिये, ऐसा करनेमें हिंमत की जरुर हैं।

महादेव ने जो कथा अनेक वर्षो पहले कैलास पर गाई हैं उसकी रेंज सकल लोक तक आयी हैं।

कथा वक्तव्य की और कथा श्रवणकी भी बहुत लंबी रेंज हैं।

 

रघुपति देखो आयो हनूमन्त | लङ्केस-नगर खेल्यो बसन्त ||

श्रीराम-काजहित सुदिन सोधि | साथी प्रबोधि लाँघ्यो पयोधि ||

 

ચાલ રમીયે સહી, મેલ મથવું મહી વસંત આવ્યો વન વેલ ફૂલી,

મ્હોરિયા અંબ કોકિલા-લ વે કદમ્બ, કુસુમ-કુસુમ રહ્યા ભ્રમર ઝુલી.

ચાલ રમીયે સહી, મેલ મથવું મહી...

પહેર શણગાર ને હાર ગજગામિની, ક્યારની કહું છું જે ચાલી ઊઠી,

રસિક મુખ ચુંબિએ, વળગિયે ઝુંબીએ, આજ તો લાજની દુહાઇ છૂટી.

ચાલ રમીયે સહી, મેલ મથવું મહી...

હેતે હરિ વશ કરી લ્હાવો લે ઉર ધરી, કરગ્રહી કૃષ્ણજી પ્રીતે મળશે,

નરસૈયો રંગમા અંગ ઉન્મત થયો, ખોયેલા દિવસોનો ખંગ વળશે.

ચાલ રમીયે સહી, મેલ મથવું મહી...

 

નરસિંહ મહેતા

 

जनहि मोर बल निज बल ताही। दुहु कहँ काम क्रोध रिपु आही॥

यह बिचारि पंडित मोहि भजहीं। पाएहुँ ग्यान भगति नहिं तजहीं॥5॥

 

मेरे सेवक को केवल मेरा ही बल रहता है और उसे (ज्ञानी को) अपना बल होता है। पर काम-क्रोध रूपी शत्रु तो दोनों के लिए हैं।(भक्त के शत्रुओं को मारने की जिम्मेवारी मुझ पर रहती है, क्योंकि वह मेरे परायण होकर मेरा ही बल मानता है, परन्तु अपने बल को मानने वाले ज्ञानी के शत्रुओं का नाश करने की जिम्मेवारी मुझ पर नहीं है।) ऐसा विचार कर पंडितजन (बुद्धिमान लोग) मुझको ही भजते हैं। वे ज्ञान प्राप्त होने पर भी भक्ति को नहीं छोड़ते॥5॥

दोहा :

काम क्रोध लोभादि मद प्रबल मोह कै धारि।

तिन्ह महँ अति दारुन दुखद मायारूपी नारि॥43॥

 

काम, क्रोध, लोभ और मद आदि मोह (अज्ञान) की प्रबल सेना है। इनमें मायारूपिणी (माया की साक्षात्‌ मूर्ति) स्त्री तो अत्यंत दारुण दुःख देने वाली है॥43॥

चौपाई :

 

सुनु मुनि कह पुरान श्रुति संता। मोह बिपिन कहुँ नारि बसंता॥

जप तप नेम जलाश्रय झारी। होइ ग्रीषम सोषइ सब नारी॥1

 

 

हे मुनि! सुनो, पुराण, वेद और संत कहते हैं कि मोह रूपी वन (को विकसित करने) के लिए स्त्री वसंत ऋतु के समान है। जप, तप, नियम रूपी संपूर्ण जल के स्थानों को स्त्री ग्रीष्म रूप होकर सर्वथा सोख लेती है॥1॥

 

काम क्रोध मद मत्सर भेका। इन्हहि हरषप्रद बरषा एका॥

दुर्बासना कुमुद समुदाई। तिन्ह कहँ सरद सदा सुखदाई॥2॥

 

काम, क्रोध, मद और मत्सर (डाह) आदि मेंढक हैं। इनको वर्षा ऋतु होकर हर्ष प्रदान करने वाली एकमात्र यही (स्त्री) है। बुरी वासनाएँ कुमुदों के समूह हैं। उनको सदैव सुख देने वाली यह शरद् ऋतु है॥2॥

 

धर्म सकल सरसीरुह बृंदा। होइ हिम तिन्हहि दहइ सुख मंदा॥

पुनि ममता जवास बहुताई। पलुहइ नारि सिसिर रितु पाई॥3॥

 

समस्त धर्म कमलों के झुंड हैं। यह नीच (विषयजन्य) सुख देने वाली स्त्री हिमऋतु होकर उन्हें जला डालती है। फिर ममतारूपी जवास का समूह (वन) स्त्री रूपी शिशिर ऋतु को पाकर हरा-भरा हो जाता है॥3॥

7

Friday, 11/02/2022

राम कथा की वसंत सदा के लिये वसंत हैं।

सब जानत प्रभु प्रभुता सोई। तदपि कहें बिनु रहा न कोई

तहाँ बेद अस कारन राखा। भजन प्रभाउ भाँति बहु भाषा॥1॥

 

यद्यपि प्रभु श्री रामचन्द्रजी की प्रभुता को सब ऐसी (अकथनीय) ही जानते हैं, तथापि कहे बिना कोई नहीं रहा। इसमें वेद ने ऐसा कारण बताया है कि भजन का प्रभाव बहुत तरह से कहा गया है। (अर्थात भगवान की महिमा का पूरा वर्णन तो कोई कर नहीं सकता, परन्तु जिससे जितना बन पड़े उतना भगवान का गुणगान करना चाहिए, क्योंकि भगवान के गुणगान रूपी भजन का प्रभाव बहुत ही अनोखा है, उसका नाना प्रकार से शास्त्रों में वर्णन है। थोड़ा सा भी भगवान का भजन मनुष्य को सहज ही भवसागर से तार देता है)॥1॥

बुद्धि के दो दोष प्रमाद और लोभ को कैसे दूर करे? स्वीकार करना दूर करनेकी शरुआत हि हैं। क्षोभ होना, आत्म निदेवन, पादुका के पास आत्म निवेदन करनेसे यह दोष कम होंगे।

बुद्ध पुरुष अपने आश्रित को बंधन में नहीं रखता हैं। धार्मिक लोग बंधन में रखता हैं, लेकिन आध्यात्मिक लोग बंधनमें नहीं रखता हैं। बुद्ध पुरुष के ह्मदयमें हरि और हरि स्मरण के सिवा ओर कोई रह नहीं शकते हैं, दूसरे को रहनेकी जगह हि नहीं हैं। बुद्ध पुरुष अपने आश्रित को अपनी निगाह में रखता हैं।

 

मम गुन गावत पुलक सरीरा। गदगद गिरा नयन बह नीरा॥

काम आदि मद दंभ न जाकें। तात निरंतर बस मैं ताकें॥6॥

 

मेरा गुण गाते समय जिसका शरीर पुलकित हो जाए, वाणी गदगद हो जाए और नेत्रों से (प्रेमाश्रुओं का) जल बहने लगे और काम, मद और दम्भ आदि जिसमें न हों, हे भाई! मैं सदा उसके वश में रहता हूँ॥6॥

लखन को सीताराम ने आंख के पांपळ में रखते हैं।

जब भी भूल हो जाय तो उसे स्वीकार करने से और वहां पर अटक जानेसे मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मनकी प्रसन्नता शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता हैं। अपनी प्रिय व्यक्तिका स्मरण मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखेगा। कथा का निरंतर कहना – चलाना भी स्वास्थ्य अच्छा रखती हैं। भजन का योग – भजन का वियोग न होना, युक्ताहार आहार, हरि नाम आहार, बेईमानीका क्षोभ, चिद विलास, राम कथा का गान वगेरे स्वास्थ्य अच्छा रखता हैं।

दुनिया कारण कार्य के लिये चलती हैं लेकिन व्यास पीठ की कथा बिना कोई प्रयोजन, बिना कारण होती हैं।

 

श्रोता सुमति सुसील सुचि कथा रसिक हरि दास।

पाइ उमा पति गोप्यमपि सज्जन करहिं प्रकास।।69ख।।

 

हे उमा ! सुन्दर बुद्धिवाले, सुशील, पवित्र कथा के प्रेमी और हरि के सेवक श्रोता को पाकर सज्जन अत्यन्त गोपनीय (सबके सामने प्रकट न करने योग्य) रहस्य को प्रकट कर देते हैं।।69(ख)।।

बालकांड की वसंत संग्रह वसंत हैं, अयोध्याकांड की वसंत परिग्रह वसंत हैं – राम लक्ष्मण और सीता एक साथ रहकर मोज करते हैं, अरण्यकांड की वसंत अपरिग्रही वसंत हैं, किश्ग्किन्धामां वसंत नहीं हैं, सुंदरकांद में वसंत नहीं हैं  लंकाकांड की वसंत विग्रही वसंत हैं

 

चलेउ निसाचर कटकु अपारा। चतुरंगिनी अनी बहु धारा॥

बिबिधि भाँति बाहन रथ जाना। बिपुल बरन पताक ध्वज नाना॥1॥

 

 

 राक्षसों की अपार सेना चली। चतुरंगिणी सेना की बहुत सी Uटुकडि़याँ हैं। अनेकों प्रकार के वाहन, रथ और सवारियाँ हैं तथा बहुत से रंगों की अनेकों पताकाएँ और ध्वजाएँ हैं॥1॥

चले मत्त गज जूथ घनेरे। प्राबिट जलद मरुत जनु प्रेरे॥

बरन बरन बिरदैत निकाया। समर सूर जानहिं बहु माया॥2॥

 

 मतवाले हाथियों के बहुत से झुंड चले। मानो पवन से प्रेरित हुए वर्षा ऋतु के बादल हों। रंग-बिरंगे बाना धारण करने वाले वीरों के समूह हैं, जो युद्ध में बड़े शूरवीर हैं और बहुत प्रकार की माया जानते हैं॥2॥

 

अति बिचित्र बाहिनी बिराजी। बीर बसंत सेन जनु साजी॥

चलत कटक दिगसिंधुर डगहीं। छुभित पयोधि कुधर डगमगहीं॥3॥

 

अत्यंत विचित्र फौज शोभित है। मानो वीर वसंत ने सेना सजाई हो। सेना के चलने से दिशाओं के हाथी डिगने लगे, समुद्र क्षुभित हो गए और पर्वत डगमगाने लगे॥3॥

 

उठी रेनु रबि गयउ छपाई। मरुत थकित बसुधा अकुलाई॥

पनव निसान घोर रव बाजहिं। प्रलय समय के घन जनु गाजहिं॥4॥

 

इतनी धूल उड़ी कि सूर्य छिप गए। (फिर सहसा) पवन रुक गया और पृथ्वी अकुला उठी। ढोल और नगाड़े भीषण ध्वनि से बज रहे हैं, जैसे प्रलयकाल के बादल गरज रहे हों॥4॥

 

भेरि नफीरि बाज सहनाई। मारू राग सुभट सुखदाई॥

केहरि नाद बीर सब करहीं। निज निज बल पौरुष उच्चरहीं॥5॥

 

भेरी, नफीरी (तुरही) और शहनाई में योद्धाओं को सुख देने वाला मारू राग बज रहा है। सब वीर सिंहनाद करते हैं और अपने-अपने बल पौरुष का बखान कर रहे हैं॥5॥

 

कहइ दसानन सुनहू सुभट्टा। मर्दहु भालु कपिन्ह के ठट्टा॥

हौं मारिहउँ भूप द्वौ भाई। अस कहि सन्मुख फौज रेंगाई॥6॥

 

 रावण ने कहा- हे उत्तम योद्धाओं! सुनो तुम रीछ-वानरों के ठट्ट को मसल डालो और मैं दोनों राजकुमार भाइयों को मारूँगा। ऐसा कहकर उसने अपनी सेना सामने चलाई॥6॥

उत्तरकांड की वसंत अनुग्रही वसंत हैं।

 

 

 

 

ધૂણી રે ધખાવી

जीवन में अन्य ऋतु तो आती रहती हैं लेकिन हमें जीवन के एक कोने में हमें श्रद्धाकी वसंत सदा रखनी चाहिये – छुपाके रखनी चाहिये।

जैसे कुकडा सुबह होते बोलता है वैसे जब गुरु की कृपा होती हैं तब हि कोई बोल शकता हैं।

 

 

9

Sunday, 13/02/2022

बुद्ध पुरुष अपने आश्रित के प्रश्न का जवाब नहीं देता हैं लेकिन अपने आश्रित को जागृत करता हैं।

जीवन में कायम वसंत रहे उसके तीन सूत्र हैं।

                  जब साधक जीवन में अखंड शांति आती हैं तब उसके जीवन में सदा वसंत रहती हैं।

                 अखंड शांति तब आती हैं जब साधक नींदा, ईर्षा ऐर द्वेष छोड देता है। जब हम सत्य, प्रेम और करुणा का निरंतर अनुसरे तब हि अखंड शांति आती हैं। शंकर कहते हैं अगर साधक योग में रहता और उसका चित परम के स्मरणमें रहता हैं तब अखंड शांति आती हैं। अखंड शांति वसंतोत्सव हैं।

                 जैसी भी स्थिति में रहो प्रसन्न रहो तो अखंड शांति आयेगी। हर स्थितिमें सदा भजन करने से अखंड शाति मिलती हैं। भोग से आगे महाभोग हैं उसे माणो।

ભક્તિ રે કરવી તેણ્ર રાંક થઈને રહેવું, મેલવી મન અભિમાન

દયા ગરીબી બંદગી, સમતા શીલ સુજાણ ઐસે લક્ષણ સાધુકે કહે કબીર તું જાણ. ♥ કાયા તું બડો ધણી, ...


वसंत में बाग शोभित होता हैं, प्रकृति श्रींगारीत करती हैं, और एक वाटीका हैं जो वसंत को श्रींगारीत करती हैं।

रावण के अशोकवन में जानेसे वसंत भी विशेष शुशोभित होती हैं। जबसे जानकी – भक्ति – छाया रुपी जानकी भी थोडी सी भक्ति हैं - अशोकवन में आयी तबसे अशोकवन विषेष सुशोभित हुआ हैं।

 

य़ोग रतोवा, भोग रतोवा  ।

सगं रतोवा,सगं विहीनह् ।।

यसय बार्ह्मणी, रमते चित्हः ।

ननंदति ननंदति ननंदतेवा् ।।

 

चाहे आप य़ोग में हो या भोग में हो किसी के संग मे हो, य़ा किसी के संग के बिना हो वह प्राणी जो ब्रह्माण के रचयीता को ध्यान मे रखता है,या फिऱ ब्रहम को चित्त में रखता है वह व्य़क्ति हमेंशा आनंद आनंद आनंदमय़ रहता है ।।

भारत देश में सदा उत्सव आते रहते हैं ईसीलिये भारत में सदा वसंत हैं, जहां सब सदा विलास करते रहते हैं।

अगर हममें श्रद्धा हैं तो हमारे जीवन में सदा वसंत हैं।

 

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत।

श्रीरघुबीर परायन जेहिं नर उपज बिनीत।।127।।

 

हे उमा ! सुनो। वह कुल धन्य है, संसारभरके लिये पूज्य है और परम पवित्र है, जिसमें श्रीरघुवीरपरायण (अनन्य रामभक्त) विनम्र पुरुष उत्पन्न हो।।127।।

 

मति अनुरूप कथा मैं भाषी। जद्यपि प्रथम गुप्त करि राखी।।

तव मन प्रीति देखि अधिकाई। तब मैं रघुपति कथा सुनाई।।1।।

 

मैंने अपनी बुद्धि के अनुसार यह कथा कही, यद्यपि पहले इसको छिपाकर रक्खा था। जब तुम्हारे मनमें प्रेमकी अधिकता देखी तब मैंने श्रीरघुनाथजीकी यह कथा तुमको सुनायी।।1।।

 

यह न कहिअ सठही हठसीलहि। जो मन लाइ न सुन हरि लीलहि।।

कहिअ न लोभिहि क्रोधिहि कामिहि। जो न भजइ सचराचर स्वामिहि।।2।।

 

यह कथा उनसे न कहनी चाहिये जो शठ (धूर्त) हों, हठी स्वभावके हों और श्रीहरिकी लीलाको मन लगाकर न सुनते हों। लोभी, क्रोधी और कामीको, जो चराचरके स्वामी श्रीरामजीको नहीं भजते, यह कथा नहीं कहनी चाहिये।।2।।

उपरोक्त ८ व्यक्तिओ को कथा नहीं सुनानी चाहिये। ऐसे व्यक्तिओ को कथा का यजमान भी नहीं बनाना चाहिये।

 

द्विज द्रोहिहि न सुनाइअ कबहूँ। सुरपति सरिस होइ नृप जबहूँ।।

राम कथा के तेइ अधिकारी जिन्ह कें सत संगति अति प्यारी।।3।।

 

ब्राह्मणों के द्रोही को, यदि वे देवराज (इन्द्र) के समान ऐश्वर्यवान् राजा भी हो, तब भी यह कथा कभी नहीं सुनानी चाहिये। श्रीरामजीकी कथाके अधिकारी वे ही हैं जिनको सत्संगति अत्यन्त प्रिय है।।3।।

 

गुर पद प्रीति नीति रत जेई। द्विज सेवक अधिकारी तेई।।

ता कहँ यह बिसेष सुखदाई। जाहि प्रानप्रिय श्रीरघुराई।।4।।

 

जिनकी गुरुके चरणों में प्रीति हैं, जो नीति परायण और ब्राह्मणों के सेवक हैं, वे ही इसके अधिकारी है। और उसको तो यह कथा बहुत ही सुख देनेवाली है, जिनको श्रीरघुनाथजी प्राणके समान प्यारे हैं।।4।।

गुरु चरण रज मन, नयन, भवन, मस्तक, पुरा शरीर, धन – धन को लक्ष्मी में परिवर्तित करती हैं को पवित्र करती हैं।

 

राम चरन रति जो चहि अथवा पद निर्बान।

भाव सहित सो यह कथा करउ श्रवन पुट पान।।128।।

 

जो श्रीरामजीके चरणोंमें प्रेम चाहता हो या मोक्ष पद चाहता हो, वह इस कथा रूपी अमृतको प्रेमपूर्वक अपने कानरूपी दोनेसे पिये।।128।।

 

एहिं कलिकाल न साधन दूजा। जोग जग्य जप तप ब्रत पूजा।।

रामहि सुमिरिअ गाइअ रामहि। संतत सुनिअ राम गुन ग्रामहि।।3।।

 

[तुलसीदासजी कहते हैं-] इस कलिकाल में योग, यज्ञ, जप, तप, व्रत और पूजन आदि कोई दूसरा साध नहीं है। बस, श्रीरामजीका ही स्मरण करना, श्रीरामजी का ही गुण गाना और निरन्तर श्रीरामजीके ही गुणसमूहोंको सुनना चाहिये।।3।।

रघुबंस भूषन चरित यह नर कहहिं सुनहिं जे गावहीं।।

कलि मल मनोमल धोइ बिनु श्रम राम धाम सिधावहीं।।

सत पंच चौपाईं मनोहर जानि जो नर उर धरै।

दारुन अबिद्या पंच जनित बिकार श्री रघुबर हरै।।2।।

 

जो मनुष्य रघुवंश के भूषण श्रीरामजीका यह चरित्र कहते हैं, सुनते हैं और गाते हैं, वे कलियुगके पाप और मन के मलको धोकर बिना ही परिश्रम श्रीरामजीके परम धामको चले जाते हैं। [अधिक क्या] जो मनुष्य पाँच-सात चौपाईयों को भी मनोहर जानकर [अथवा रामायण की चौपाइयों को श्रेष्ठ पंच (कर्तव्याकर्तव्यका सच्चा निर्णायक) जानकर उनको] हृदय में धारण कर लेता है, उसके भी पाँच प्रकार की अविद्याओं से उत्पन्न विकारों को श्रीरामजी हरण कर लेते हैं, (अर्थात् सारे रामचरित्र की तो बात ही क्या है, जो पाँच-सात चौपाइयोंको भी समझकर उनका अर्थ हृदय में धारण कर लेते हैं, उनके भी अविद्याजनित सारे क्लेश श्रीरामचन्द्रजी हर लेते हैं)।।2।।

 

सुंदर सुजान कृपा निधान अनाथ पर कर प्रीति जो।

सो एक राम अकाम हित निर्बानप्रद सम आन को।।

जाकी कृपा लवलेस ते मतिमंद तुलसीदासहूँ।

पायो परम बिश्रामु राम समान प्रभु नाहीं कहूँ।।3।।

 

[परम] सुन्दर, सुजान और कृपानिधान तथा जो अनाथों पर प्रेम करते हैं, ऐसे एक श्रीरामचन्द्रजी ही हैं। इनके समान निष्काम (निःस्वार्थ) हित करनेवाला (सुह्रद्) और मोक्ष देनेवाला दूसरा कौन है ? जिनकी लेशमात्र कृपासे मन्दबुद्धि तुलसीदासने भी परम शान्ति प्राप्त कर ली, उन श्रीरामजीके समान प्रभु कहीं भी नहीं हैं।।3।।

 

मो सम दीन न दीन हित तुम्ह समान रघुबीर।।

अस बिचारि रघुबंस मनि हरहु बिषम भव भीर।।130क।।

 

हे श्रीरघुवीर ! मेरे समान कोई दीन नहीं है और आपके समान कोई दीनों का हित करनेवाला नहीं है। ऐसा विचार कर हे रघुवंशमणि ! मेरे जन्म-मरणके भयानक दुःखकों हरण कर लीजिये ।।130(क)।।

 

कामिहि नारि पिआरि जिमि लोभिहि प्रिय जिमि दाम।।

तिमि रघुनाथ निरंतर प्रिय लागहु मोहि राम।।130ख।।

 

जैसे कामीको स्त्री प्रिय लगती है और लोभी को जैसे धन प्यारा लगता है, वैसे ही हे रघुनाथजी ! हे राम जी ! आप निरन्तर मुझे प्रिय लगिये।।130(ख)।।

 

श्लोक-यत्पूर्वं प्रभुणा कृतं सुकविना श्रीशम्भुना दुर्गमं

श्रीमद्रामपदाब्जभक्तिमनिशं प्राप्त्यै तु रामायणम्।

मत्वा तद्रघुनाथनामनिरतं स्वान्तस्तंमःशान्तये

भाषाबद्धमिदं चकार तुलसीदासस्तथा मानसम्।।1।।

 

श्रेष्ठ कवि भगवान् शंकरजीने पहले जिस दुर्गम मानस-रामायणकी, श्रीरामजीके चरणकमलोंके नित्य-निरन्तर [अनन्य] भक्ति प्राप्त होनेके लिये रचना की थी, उस मानस-रामायणको श्रीरघुनाथजीके नाममें निरत मानकर अपने अन्तः करणके अन्धकारको मिटानेके लिये तुलसीदासने इस मानसके रूपमें भाषाबद्ध किया।।1।।

 

पुण्यं पापहरं सदा शिवकरं विज्ञानभक्तिप्रदं

मायामोहमलापहं सुविमलं प्रेमाम्बुपुरं शुभम्।

श्रीमद्रामचरित्रमानसमिदं भक्त्यावगाहन्ति ये

ते संसारपतंगघोरकिरणैर्दह्यन्ति नो मानवाः।।2।।

 

यह श्रीरामचरितमानस पुण्यरूप, पापों का हरण करने वाला, सदा कल्याणकारी, विज्ञान और भक्तिको देनेवाला, माया, मोह और मलका नाश करनेवाला, परम निर्मल प्रेमरूपी जलसे परिपूर्ण तथा मंगलमय है। जो मनुष्य भक्तिपूर्वक इस मानसरोवर में गोता लगाते हैं, वे संसाररूपी सूर्यकी अति प्रचण्ड किरणोंसे नहीं जलते।।2।।